फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhirendra Krishna Shastri reached Dehradun inquired about Jagadguru Rambhadracharya health Uttarakhand

Uttarakhand: जगद्गुरु रामभद्राचार्य का हालचाल जानने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, हर दिन तबीयत में हो रहा सुधार

Mon, 05 Feb 2024 11:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Feb 2024 11:55 AM IST
सार

तीन दिन से तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका हालचाल जानने के लिए मंत्रियों से लेकर उनके भक्त तक पहुंच रहे हैं। देर रात धीरेंद्र शास्त्री भी उनका हालचाल जानने पहुंचे।

विज्ञापन
Dhirendra Krishna Shastri reached Dehradun inquired about  Jagadguru Rambhadracharya health Uttarakhand
जगद्गुरु रामभद्राचार्य का हालचाल जानने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का हाल जानने देर रात बाबा बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे। उन्होंने यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ कुछ समय बिताया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री और नेता शनिवार को अस्पताल पहुंचे थे। 

विज्ञापन

जगद्गुरु का सिनर्जी अस्पताल में तीन दिन से इलाज चल रहा है। शुक्रवार की रात तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को आगरा से एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी। पहले आगरा में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर वहां से देहरादून लाया गया। यहां उनका इलाज सिनर्जी अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन

‘तीन-चार दिन में पूरी तरह हो जाएंगे स्वस्थ’

सिनर्जी के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि जगद्गुरु की हालत में हर दिन सुधार हो रहा है। तीन से चार दिन में उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने की उम्मीद डॉक्टर जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी निगरानी में डॉक्टरों की टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed