फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dharmendra pradhan inaugurate CNG PNG in haridwar

धर्मेंद्र प्रधान ने की पीएनजी और सीएनजी की योजना शुरुआत

Wed, 14 Dec 2016 02:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Dec 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
dharmendra pradhan inaugurate CNG PNG in haridwar
dharmendra pradhan - फोटो : amar ujala

केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को यहां  पाइप लाइन से घर घर रसोई गैस पहुंचाने वाली योजना पीएनजी और सीएनजी का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो साल में उत्तराखंड में एक भी ऐसा परिवार नहीं बचेगा जहां रसोई गैस उपलब्ध न हो। जहां पाइप लाइन से गैस जा सकेगी वहां यह व्यवस्था लागू की जाएगी और जहां संभव नहीं होगा वहां सिलेंडर से गैस उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


हरिद्वार में चल रही पाइप लाइन बिछाने की इस योजना का लोकार्पण करते हुए केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि अभी करीब तीस प्रतिशत कार्य इस परियोजना के अंतर्गत होना बाकी है। मार्च में योजना को अंतिम रूप देकर लोगों को घर-घर गैस उपलब्ध कराने वाले कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही लक्सर, ऋषिकेश, देहरादून, हल्द्वानी, रामनगर को भी इस महत्वपूर्ण योजना से जोड़ा जाएगा। विधायक मदन कौशिक ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

इस दौरान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज, गेल के चेयरमैन बीएस त्रिपाठी सहित कई अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


पांच महिला को उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत मुफ्त कनेक्शन केंद्रीय मंत्री ने भेंट किए। इसी के तहत पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से प्राकृतिक गैस जागरुकता सप्ताह का आयोजन भी शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed