फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dhari devi temple being ignored

नौ माह बीते, किसी ने नहीं ली धारी देवी की सुध

Tue, 15 Apr 2014 07:34 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 15 Apr 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
dhari devi temple being ignored

धारी देवी मंदिर के स्थायी मंदिर का निर्माण कार्य मूर्ति को मूल स्थान से अस्थायी मंदिर में शिफ्ट करने के नौ माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया। बीते वर्ष मीडिया के समक्ष स्थायी मंदिर का विशाल मॉडल प्रस्तुत किया था।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के दिन ही स्थायी मंदिर के उद्घाटन की घोषणा भी की गई थी लेकिन अभी तक स्थाई मंदिर का निर्माण कार्य 10 प्रतिशत भी आगे नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने भी नहीं उठाई आवाज
अक्सर चुनावों के समय भावनात्मक वोटों को अपने पक्ष में करने का साधन मठ-मंदिरों तक पहुंच तथा जहां-तहां रो पड़ने का दिखावा कई बार उत्तराखंड में भी दिखता रहा है। धारी देवी मंदिर में पूर्व में एक काबीना मंत्री द्वारा शपथ लिए जाने की घटना भी खासी चर्चित रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद नौ माह पूर्व अपने वर्षोँ पुराने मूल स्थल से हटाकर अस्थाई मंदिर में स्थापित की गई धारी देवी के लिए मंदिर के सवाल पर कोई जन प्रतिनिधि ने अभी तक आवाज तक नहीं उठाई है। जबकि नवरात्र के समय हजारों की संख्या में मंदिर में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।


ग्रामीण कर रहे विरोध
धारी देवी मंदिर के निर्माण का विरोध धारी गांव के ग्रामीण कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे गांव के लिए न तो पुल बना और न ही सभी ग्रामीणों को कंपनी ने निर्धारित मुआवजे का पैकेज दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सभी ग्रामीणों का भुगतान नहीं हो जाता, मंदिर निर्माण नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed