फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Dharali disaster Every technique used to search for missing people, 729 have been rescued so far

Uttarkashi Disaster: धराली में लापता लोगों की खोज में हर तकनीक का इस्तेमाल, अब तक 729 को किया जा चुका रेस्क्यू

Sat, 09 Aug 2025 12:23 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Aug 2025 12:23 AM IST
सार

Uttarkashi Flood News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री तीसरे दिन भी ग्राउंड जीरो पर हैं।

विज्ञापन
Uttarkashi Dharali disaster Every technique used to search for missing people, 729 have been rescued so far
उत्तरकाशी के धराली में सर्च अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धराली आपदा में लापता लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खोजबीन के लिए हर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की ओर से थर्मल इमेजिंग, विक्टिम लोकेटिंग कैमरे और खोजी कुत्तों की मदद से मलबे व भारी भरकम पत्थरों के नीचे तलाश की जा रही है। शुक्रवार को शाम तक 257 फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। जबकि अब तक (चार दिन) 729 से अधिक फंसे लोगों को हर्षिल, गंगोत्री, मातली से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री तीसरे दिन भी ग्राउंड जीरो पर हैं। प्रभावितों से मिलने के साथ ही बचाव व राहत कार्यों की पल-पल की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने मातली हेलिपैड पहुंचकर हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना की। चिनूक व एमआई-17 हेलिकॉप्टर से बचाव व राहत कार्य के लिए मशीनरी पहुंचाने के साथ ही फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। सेना व यूकाडा के हेलिकॉप्टर से शाम तक हर्षिल, झाला, गंगोत्री से 257 यात्रियों को एयरलिफ्ट कर मातली पहुंचाया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धराली में जिंदगी की तलाश: NDRF ने पहली बार उतारे शव खोजी डॉग, SDRF कर रही विक्टिम लोकेटिंग कैमरा का इस्तेमाल
 

Uttarkashi Dharali disaster Every technique used to search for missing people, 729 have been rescued so far


नुकसान का आकलन करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार तेजी से आपदा ग्रस्त क्षेत्र में बिजली, पानी, संचार के साथ सड़क कनेक्टिविटी बहाल करने का प्रयास कर रही है। साथ ही प्रभावितों के पुनर्वास के भी प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा में क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों व फसलों के नुकसान के आकलन के लिए डीएम उत्तरकाशी को निर्देश दे दिए हैं।

बिजली, पानी और संचार नेटवर्क बहाल
चौथे दिन धराली व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। इसके साथ ही संचार नेटवर्क बहाल होने से प्रभावित क्षेत्र के लोगों का राहत मिली है। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। भटवाड़ी से आगे लिमचिगाढ़ में बैली ब्रिज बनाने का सेना, बीआरओ ने काम शुरू कर दिया है।

दो जगह सामुदायिक रसोई जारी
धराली में दो आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों ने राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली हुई है। प्रभावित परिवारों को धराली व हर्षिल में सामुदायिक रसोई में भोजन की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed