फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dhanai decide to not file nomination for rajyasabha.

उत्तराखंड: धनै ने मानी 'हार', आखिरी वक्त में राज्यसभा की दावेदारी से हटे पीछे

Tue, 31 May 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 May 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
dhanai decide to not file nomination for rajyasabha.
दिनेश धनै - फोटो : file photo

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चल रहे सियासी ड्रामे का आज पटाक्षेप हो गया। पिछले कई दिनों से कांग्रेस और मुख्यमंत्री हरीश रावत को सांसत में डालने वाले पीडीएफ कोटे के मंत्री दिनेश धनै ने नामांकन न करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इस फैसले की जानकारी देते हुए पीडीएफ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि दिनेश धनै नामांकन नहीं करेंगे। पीडीएफ पूरी तरह कांग्रेस के साथ है और हमने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है। इस मसले पर पूरी पीडीएफ एकजुट है।
विज्ञापन


वहीं धनै के राज्यसभा चुनाव से कदम पीछे पीडीएफ में ही अपने लिए समर्थन न जुटा पाना मुख्य वजह माना जा रहा है। गौरतलब है‌ कि दिनेश धनै के राज्यसभा के लिए नामांकन करने की जिद को लेकर पीडीएफ में दरार पड़ने की स्थिति आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम हुई मीटिंग में पीडीएफ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी और हरीश चंद्र दुर्गापाल ने दिनेश धनै से साफ तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने को कहा। इसके बाद भी दिनेश धनै नाराज होकर मीटिंग से बाहर आ गए थे।

सियासी चाल में अपनों से मात खा गए धनै

dhanai decide to not file nomination for rajyasabha.
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : AmarUjala

मीटिंग से निकलककर धनै ने कहा था कि वह चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर कायम हैं। नामांकनपत्र खरीद लिया है, जिसे भरकर कल दाखिल करेंगे। उनकी प्राथमिकता कांग्रेस से सहयोग लेने की है पर ऐसा न होने पर वे किसी का भी सहयोग लेने को तैयार हैं। उन्होंने पीडीएफ के बाकी तीन साथियों का समर्थन होने का दावा किया।

दरअसल सियासी समीकरणों में धनै को उम्मीद थी कि सियासी संकट में मदद के बदले यह सही वक्त है कि जब राज्यसभा के लिए दांव चला जाय। लेकिन धनै की उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब उनके अपने ही साथियों का समर्थन नहीं मिला।

वे तीन पीडीएफ के सदस्यों के समर्थन का दावा तो करते रहे पर अंदरखाने की खबर यह रही कि किसी से उन्हें साथ का भरोसा नहीं मिला। उधर बीजेपी समर्थन देने की बात तो करती रही पर उसने खुलकर इसका एलान नहीं किया। आखिरकार समीकरण अपने पक्ष में न देख धनै ने नामांकन से कदम पीछे खीच लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed