फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami government one year Completed instructed to make policy draft in 10 days for action on announcements

Uttarakhand: धामी सरकार का एक साल पूरा, सीएम की घोषणाओं पर अमल का पॉलिसी ड्राफ्ट 10 दिन में बनाने के निर्देश

Wed, 29 Mar 2023 01:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Mar 2023 01:09 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने सभी घोषणाओं के पूर्ण होने की समयावधि निर्धारित कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को किराए में 50 प्रतिशत छूट के लिए सम्बन्धित विभाग पॉलिसी तैयार कर लें। साथ ही लैब ऑन व्हील योजना के तहत जिलों को मोबाइल लैब उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
Dhami government one year Completed instructed to make policy draft in 10 days for action on announcements
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने एक साल पूर्ण होने के अवसर पर की गई घोषणाओं पर कार्रवाई के लिए 10 दिन में पॉलिसी ड्राफ्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी घोषणाओं को पूरा करने के लिए समय अवधि निर्धारित करने को भी कहा।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर तत्काल कार्य शुरू किया जा सकता है, उन पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाए। जिन घोषणाओं के पूर्ण करने के लिए पॉलिसी बनाए जाने की आवश्यकता है, अगले 10 दिनों में पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाए।

विज्ञापन

जिलों को मोबाइल लैब उपलब्ध कराए जाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी घोषणाओं के पूर्ण होने की समयावधि निर्धारित कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को किराए में 50 प्रतिशत छूट के लिए सम्बन्धित विभाग पॉलिसी तैयार कर लें। उन्होंने लैब ऑन व्हील योजना के तहत जिलों को मोबाइल लैब उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि जो भी मास्टर प्लान बनाए जा रहे हैं, उन सभी में खेल मैदानों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए स्कूल और कॉलेजों के ग्राउंड्स को प्रयोग किए जाने के लिए स्कूल कॉलेज प्रबंधन से वार्ता की जाए। खेल मैदानों की मेंटेनेंस राशि सरकार खर्च करेगी। उन्होंने घोषणाओं पर कार्रवाई की लगातार मॉनिटरिंग किए जाने की बात कही।

ये भी पढ़ें...Joshimath Is sinking:  होटलों से भी बेदखली की नौबत, 31 मार्च तक खाली करने का फरमान, कहां जाएंगे शरणार्थी

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिन कुर्वे, डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम, रविनाथ रमन, डॉ. आर. राजेश कुमार एवं दीपेंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed