{"_id":"63cc3dc88c34af07ee677e23","slug":"dhami-government-adopted-strict-policy-on-recruitment-scam-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun : भर्ती घोटालों के खुलासे के बीच सरकार का आक्रामक रुख, भ्रष्टाचार की शिकायत पर तत्काल होगा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun : भर्ती घोटालों के खुलासे के बीच सरकार का आक्रामक रुख, भ्रष्टाचार की शिकायत पर तत्काल होगा एक्शन
Sun, 22 Jan 2023 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 01:02 AM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को साफ कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को और सख्त बनाया जाएगा। सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत और सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भर्तियों में एक के बाद एक खुल रहे घपलों के बीच प्रदेश सरकार आक्रामक मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को साफ कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को और सख्त बनाया जाएगा। सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत और सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने सभी विभागों को सरकारी कार्यप्रणाली पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संबंध पत्र भेजा है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी पत्र में शासन के सभी उच्चाधिकारियों को ताकीद किया गया है कि उनके अधीन विभागों व दफ्तरों में किसी भी प्रकार से किसी भी स्तर के भ्रष्टाचार पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। कहा, राजकीय कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार के प्रयास हो रहे हैं, पर इनमें अभी और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
1064 को अधिक उपयोगी बनाएं
मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये टोल फ्री नंबर 1064 को आम जनता के हित में और अधिक उपयोगी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने तथा घूसखोरी जैसे कृत्यों की रोकथाम में राज्य अभिसूचना इकाइयों के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन
आम नागरिकों का भी लें सहयोग
मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी कार्यप्रणाली को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों का सहयोग लें।
नई कार्य संस्कृति बनाएं
सीएस ने लिखा, अभिनव प्रयास कर ऐसी कार्य संस्कृति बनाएं कि आमजन की समस्याओं का समाधान और सरकारी कामकाज का निपटारा तेजी से और पूरी
पारदर्शिता के साथ हो।