फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami Cabinets decision- Three percent DA gift to 2.5 lakh workers and pensioners in uttarakhand

सौगात: यूपी के बाद अब उत्तराखंड ने बढ़ाया डीए, ढाई लाख कर्मियों व पेंशनरों का बढ़ा तीन फीसदी महंगाई भत्ता

Sat, 25 Dec 2021 07:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 07:23 AM IST
सार

उत्तराखंड में ढाई लाख कर्मियों व पेंशनरों का तीन फीसदी डीए बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Dhami Cabinets decision- Three percent DA gift to 2.5 lakh workers and pensioners in uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी सरकारी कर्मचारियों को सौगात मिली है। उत्तराखंड में ढाई लाख कर्मियों व पेंशनरों का तीन फीसदी डीए बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि संबंधी शासनादेश जारी किया था। बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से देय होगा और यह मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। प्रदेश के 16 लाख से अधिक कार्मिक इसका फायदा पाएंगे।

विज्ञापन


ढाई लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी होगी। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में डीए के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक अध्ययनरत सामान्य व पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को भी निशुल्क पाठ्यपुस्तक योजना में शामिल किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 54 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत डीए देने का फैसला हुआ। इसके साथ ही कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। उनियाल ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित करेगी, मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरणविद स्व.सुंदर लाल बहुगुणा की स्मृति में प्रकृति एवं पर्यावरण पुरस्कार के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। बिजली के सरचार्ज की छूट को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में एएनएम और जीएनएम पदों पर वर्षवार नियुक्ति करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा स्टॉफ नर्सों के पदों पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed