{"_id":"5c90ed70bdec221468051911","slug":"devrani-jethani-died-after-stone-throw-on-their-head-in-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रही देवरानी-जेठानी की सिर पर पत्थर गिरने से मौत, एक का अगले महीने होना था प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रही देवरानी-जेठानी की सिर पर पत्थर गिरने से मौत, एक का अगले महीने होना था प्रसव
Tue, 19 Mar 2019 06:56 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 19 Mar 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड में टिहरी के भिलंगना ब्लाक के पौनाड़ा गांव में खेत में काम करते समय दो महिलाओं के सिर पर ऊपरी खेतों से पत्थर छिटककर गिर गया। इस दौरान हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते से देवरानी-जेठानी थी। एसडीएम और पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, ऊपर के खेतों से गिरा पत्थर सीधे दोनों महिलाओं के सिर पर गिरा जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक महिला की पहचान रजनी देवी(28) पत्नी शिवेन्द्र सिंह नेगी और संतोषी देवी (30) पत्नी मंगसीर सिंह के रूप में हुई है। संतोषी देवी का अगले महीने प्रसव होना था।
विज्ञापन