{"_id":"60ec985a8ebc3e3e985419b0","slug":"devotees-take-out-jagannath-rath-yatra-dehradun-news-drn3842739151","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने निकाली जगन्नाथ रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने निकाली जगन्नाथ रथ यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। क़ोरोना के कारण श्रीश्री जगन्नाथ यात्रा का आयोजन छोटे स्तर पर किया गया। इस दौरान परंपराओं के निर्वहन के साथ श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अतिथियों और श्रद्धालुओं ने रथ की तीन परिक्रमा के बाद ‘हरि बोल, हरि हरि बोल, आज जुबां पर एक ही नाम’ जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ खींचा। इस दौरान बारिश भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं कर सका।
श्री राम मंदिर दीपलोक कॉलोनी व श्री श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा समिति उडिया समाज की ओर से सोमवार को 24वीं श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन शक्तिपुत्र पंडित सुबास चंद्र शतपथी के सानिध्य में सूक्ष्म रूप से मंदिर परिसर में किया गया। ऱथ यात्रा का आयोजन प्रतीकात्मक रूप से मंदिर परिसर में ही सीमित श्रद्धालुओं की मौजूदगी में किया गया। सबसे पहले मंदिर में विराजमान श्री श्री जगन्नाथ भगवान की परिवार सहित पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में फूलों इत्यादि से सजे सिंहासन पर श्री श्री जगन्नाथ, सुदर्शन जी फिर प्रभु बलभद्र व माता सुभद्रा को सिंहासन पर विराजमान किया गया। इसके बाद रथयात्रा के सारर्थियों सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, अशोक वर्मा, लालचंद शर्मा, अनिल वर्मा, पार्षद संगीता गुप्ता के साथ ही आयोजन कमेटी के सदस्यों व श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की पूजा की। यात्रा मंदिर परिसर में ही संपन्न हुई। जहां पर भगवान श्री श्री जगन्नाथ की माता महालक्ष्मी की सभी श्रद्धालुओं ने आरती उतारी गई और हल्दी से मिले चावल बरसाए गए। इस अवसर पर पंडित शतपथी ने कहा कि इस बार की यात्रा कोरोना योद्धाओं, अमर शहीदों और विश्व कल्याण को समर्पित रहेगी।
रथ यात्रा में यह रहे मौजूद
रथ यात्रा के दौरान यात्रा संयोजक संजय कुमार गर्ग, प्रमोद कुमार गुप्ता, अनिल बांगा, जेएस चुग, घनश्याम वर्मा, अनिल आनंद, जितेंद्र सक्सेना, हरमीत सिंह, मुकेश अश्वनी जैन, आरके गुप्ता, इंद्रजीत वाहन, एलडी आहूजा, आरपी सिंघल, एसपी सिंह ,मुकेश कुमार सुमित गुप्ता, बालेस गुप्ता, सिद्धार्थ बांगा, पार्षद संगीता गुप्ता, दीपक गर्ग, अरुण कुमार शर्मा, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर और उड़िया समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।