फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devotees going to Kainchi Dham will get relief from jaw alignment report for bypass sent to center Uttarakhand

Uttarakhand: कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी निजात, बाईपास पर बनेगी 325 मीटर लंबी सुरंग

Sat, 04 Nov 2023 04:59 PM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Nov 2023 04:59 PM IST
सार

हर साल 15 जून को मंदिर के स्थापना दिवस पर यहां बड़ा मेला लगता है। इसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके साथ ही वीकेंड पर भी भीड़ बढ़ जाती है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम बाईपास निर्माण की घोषणा की थी। जिस पर अब काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Devotees going to Kainchi Dham will get relief from jaw alignment report for bypass sent to center Uttarakhand
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं के प्रसिद्ध कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से निजात मिलेगी। यहां करीब दो किमी लंबे बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 325 मीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी, जो यातायात को सुगम बनाएगी। बाईपास मार्ग और सुरंग की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद लोनिवि के एनएच खंड ने एलाइनमेंट रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। केंद्र के अनुमोदन के साथ ही परियोजना की डीपीआर बनाने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन

नैनीताल जिले के कैंचीधाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हर साल 15 जून को मंदिर के स्थापना दिवस पर यहां बड़ा मेला लगता है। इसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके साथ ही वीकेंड पर भी भीड़ बढ़ जाती है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।

विज्ञापन

इस समस्या से निजात पाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम बाईपास निर्माण की घोषणा की थी। जिस पर अब काम शुरू हो गया है। इसके तहत यहां भवाली सेनेटोरियम एचपी बैंड से बाईपास शुरू होगा, जो दो किमी बाद फिर रातीघाट में पेट्रोल पंप के पास पुरानी सड़क पर मिल जाएगा। इससे कैंचीधाम मंदिर बाईपास हो जाएगा। जिसे मंदिर नहीं जाना है, वह बिना जाम से जूझे सीधा निकल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रामगढ़ से क्वारब तक बनेगी टू-लेन सड़क

इसके साथ ही तल्ला रामगढ़ से क्वारब तक टू-लेन सड़क का निर्माण, विकास खंड भीमताल में देवीधुरा-जमीरा-ज्सूडा- मोटर मार्ग निर्माण, विकास खंड कोटाबाग में ग्राम पंगूठ से गढ़चोली तक मोटर मार्ग निर्माण, विकास खंड बेतालघाट में रेवली 3.5 किमी मोटर मार्ग निर्माण, भवाली पर्यटक आवास गृह का उच्चीकरण एवं मरम्मत काम काम भी किया जाएगा।

कैंचीधाम में मिलेगी पार्किंग की सुविधा

कैंचीधाम मंदिर के पास 500 वाहनों की क्षमता की पार्किंग का भी निर्माण प्रस्तावित है। 15 जून को कैंचीधाम मंदिर के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। पार्किंग का निर्माण कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से कराया जाना प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: देहरादून परेड ग्राउंड में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़, सीएम धामी भी पहुंचेंगे

एलाइनमेंट रिपोर्ट तैयार करने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को भेज दी है। अब इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जा रही है। एलाइनमेंट फाइनल होते ही डीपीआर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। परियोजना पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। - दयानंद, चीफ इंजीनियर, एनएच, लोनिवि, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed