फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devotees gathered to worship Skandmata in temples

मंदिरों में स्कंदमाता के पूजन को उमड़े श्रद्धालु

Fri, 04 Oct 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Skandmata in temples
अस्पताल रोड स्थित काली माता मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को पछवादून के देवी मंदिरों में मां के पांचवे स्वरूप स्कंद माता की आराधना हुई। लोगों ने माता के दर्शन कर समृद्धि का आशीर्वाद लिया। शहर के तमाम मंदिरों में देवी मां के दर्शन के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा। घंटे घड़ियालों की गूंज के बीच जगह-जगह मंदिरों में देवी सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया। भोजावाला रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में माता का लाल रंग के वस्त्रों में श्रृंगार किया गया। कालसी स्थित काली माता मंदिर में गृभगृह का फूलों से श्रृंगार किया गया। शाम के समय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। लोगों को नारियल का प्रसाद बांटा गया। सेलाकुई और सहसपुर के मंदिरों में भी पांचवें दिन भजनों की सरिता बही। लोगों ने ढोलक, मंजीरे के साथ माता का गुणगान किया। कई जगहों पर धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। डाकपत्थर, हरबर्टपुर, जीवनगढ़, बाड़वाला, हरिपुर स्थित मंदिरों में भी लोगों ने मां के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

आज से छाएगा दुर्गा पूजा का उल्लास
विकासनगर। आनंद उत्सव, बोधन के साथ आज से डाकपत्थर में श्रीश्री दुर्गा पूजन महोत्सव की शुरूआत होगी। षष्ठी पूजन के साथ ही पूरा कस्बा ढाक की थाप और लोबन धुएं के साथ ही दुर्गा पूजा के उल्लास में रम जाएगा। भोर से ही भक्त देवी मंत्रोच्चारण के साथ हाथ जोड़ मां का आह्वान करेंगे। शाम सात बजे षष्ठी पूजन और दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। जिसके बाद रात 7:30 बजे देवी बोधन एवं अधिवास होगा। दुर्गा पूूजा का यह उत्सव दशहरा के दिन तक चलेगा।
विज्ञापन

झंडा जी को धारण कराए नए वस्त्र
चकराता। छावनी बाजार स्थित शाकुंभरी देवी मंदिर में बृहस्पतिवार को विधि-विधान के साथ झंडा जी को नए वस्त्र पहनाए गए। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठान में बाजार के साथ ही आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। झंडारोहण के समय पूरा माहौल माता के जयकारों से गूंज उठा। बीते 39 सालों से शाकुंभरी देवी के मंदिर में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन झंडा जी को नए वस्त्र पहनाए जाने की परंपरा है। बृहस्पतिवार सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद झंडा जी को उनके स्थान से उतार कर दूध, दही, घी, शहद और गंगा जल से स्नान कराया गया। जिसके बाद उन्हें नए वस्त्र धारण कराए। रात को जागरण कर लोगों ने माता की महिमा का गुणगान किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने माता के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर हरमोहन आंनद, सुनील जैन, एसपी चड्ढा, गुरुचरण सिंह, राजीव जैन, गुलजारी लाल, आशीष, आनंद, प्रदीप जोशी, आशीष कुकरेजा, मनीष कुकरेजा, जागृत चड्ढा, रविश अरोरा, शशांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed