फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devotees are overwhelmed by the natural beauty of the fourth Kedar Rudranath Uttarakhand News in hindi

चतुर्थ केदार: बर्फीली चोटियां-बुग्याल देख श्रद्धालु अभिभूत, रुद्रनाथ मंदिर भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार

Thu, 30 May 2024 05:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 May 2024 05:24 PM IST
सार

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार है। प्रतिदिन करीब 300 श्रद्धालु रुद्रनाथ पहुंच रहे हैं। रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुल गए थे, तब यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
Devotees are overwhelmed by the natural beauty of the fourth Kedar Rudranath Uttarakhand News in hindi
रुद्रनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की तीर्थयात्रा कर रहे श्रद्धालु यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हो रहे हैं। रुद्रनाथ घाटी में चोटियाें में बिछी बर्फ और तलहटी में बुग्याल देख श्रद्धालु आनंदित हो रहे हैं। रुद्रनाथ क्षेत्र हिमालयी फूलों की सुगंध से भी महक रहा है।

विज्ञापन

अभी तक 3,225 तीर्थयात्री रुद्रनाथ मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन करीब 300 श्रद्धालु रुद्रनाथ पहुंच रहे हैं। रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुल गए थे, तब यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। समुद्र तल से 11,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर की यात्रा पंच केदरों में सबसे कठिन है।

विज्ञापन

करीब 18 किमी रुद्रनाथ ट्रैक को श्रद्धालु तीन दिन में पूरा करते हैं। इन दिनों यह ट्रैक श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार है। यहां बुग्यालों में गुलाबी बुरांश और अन्य प्रजाति के फूल खिलने लगे हैं, जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। दिल्ली से यात्रा पर आए श्रुति और विवेक का कहना है कि वह पहली बार रुद्रनाथ आए हैं। पैदल मार्ग कठिन है, लेकिन भगवान रुद्रनाथ के दर्शन और प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर थकान दूर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के देवेश और उनके साथियों का कहना है कि प्रकृति के इस सौंदर्य के बीच भगवान शिव के मुखारविंद के दर्शन आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति देने वाले हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Fire News:  धधक रहे जंगल, डरा रही गंगा से लेकर यमुनाघाटी तक की ये तस्वीरें...कब बुझेगी ये आग?

संरक्षित वन क्षेत्र से होकर गुजरता है ट्रैक

रुद्रनाथ ट्रैक केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के संरक्षित वन क्षेत्र से होकर गुजरता है। बुग्यालों और वनों के संरक्षण के लिए वन प्रभाग की ओर से पनार बुग्याल में पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से 200 रुपये शुल्क भी लिया जाता है। छात्र-छात्राओं को पहचानपत्र दिखाने पर शुल्क में कमी की जाती है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed