{"_id":"59adb1af4f1c1b54738b51a8","slug":"devotee-injured-in-tractor-accident-after-ganpati-statue-immerse","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 18 लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 18 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति की मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने 13 घायलों को बाजपुर के सीएचसी में जबकि पांच घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
गणेश महोत्सव के समापन पर सोमवार देर शाम मसवासी (रामपुर) के श्रद्धालु गणेश जी मूर्ति को यहां कोसी नदी में विसर्जन करने आए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी के पास हाइवे पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला।
विज्ञापन
घायल राहुल (10) पुत्र सर्वेश, विशाल (9) पुत्र चंद्रपाल, मोहित (11) पुत्र प्रदीप, रोहित (8) पुत्र प्रेम सिंह, हरकेश (18), पुत्र देवी राम, राजेंद्र (19) पुत्र श्यामलाल, आशु (8) पुत्र आदेश, अंकित (9) पुत्र पप्पू, गौरव(10), विशाल (8), संजय (6) पुत्र पुरुषोत्तम, रोबिंद (7) पुत्र देवकी प्रसाद और राजेंद्र (12) पुत्र रामलाल को एक वाहन से बाजपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों का नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। ट्रॉली में सवार अश्विनी गुप्ता ने बताया ट्रॉली में करीब 26 श्रद्धालु सवार थे, जिसमें से 18 घायल हुए हैं।
विज्ञापन