{"_id":"5b556cc04f1c1b4b748b686a","slug":"devotee-could-not-go-adi-kailash-yatra-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पुल बहने से आदि कैलाश यात्रा भी बंद, नहीं कर पाएंगे ऊं पर्वत के दर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पुल बहने से आदि कैलाश यात्रा भी बंद, नहीं कर पाएंगे ऊं पर्वत के दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
om parvat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की मार अब ऊं पर्व के दर्शन के लिए जारी आदि कैलाश यात्रा पर भी पड़ी हैं। कुटी में रविवार को बादल फटने से इस यात्रा का रूट प्रभावित हो गए है।
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर के साथ ही इस यात्रा का आयोजन भी किया जाता है। रविवार को कुटी में बादल फटने से ज्योलिंगकांग के पास का पुल बह गया है। इसी पुल से होकर आदि कैलाश के यात्री ऊं पर्वत के दर्शन के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर की यात्रा के साथ ही यह यात्रा शुरू होती है और ऊं पर्वत के कारण इस यात्रा पर जाने वालों की कमी भी नही है। आदि कैलाश धारचूला से करीब 100 किलोमीटर दूर है और यह यात्रा बेहद खूबसूरत दारमा, व्यास घाटियों से होकर गुजरती है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ही इस यात्रा का आयोजन करता आया है।
विज्ञापन
इस बार भी यह यात्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा के साथ शुरू हो गई थी। अब इस यात्रा पर जाने वाले यात्री ऊं पर्वत के फिलहाल दर्शन नहीं कर पाएंगे। वैसे यही पुल है जो आईटीबीपी को उनकी अग्रिम चौकियों से जोड़ता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आईटीबीपी जल्द ही इस पुल को बना लेगी। ऐसा हुआ तो आदि कैलाश यात्रियों को ऊं पर्वत के दर्शन करने का मौका मिल जाएगा।