{"_id":"5bcc96f6bdec226966335617","slug":"devotee-bath-ban-in-garjiya-kund-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्जिया कुंड में नहाने पर लगा प्रतिबंध, नहाते समय कई श्रद्धालुओं की हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्जिया कुंड में नहाने पर लगा प्रतिबंध, नहाते समय कई श्रद्धालुओं की हो चुकी मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
garjiya temple
गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी के गहरे कुंड में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नहाते समय यहां कई लोगों की मौत होने और महाशीर मछली के संरक्षण की वजह से यह फैसला लिया गया। अब यहां नहाने वाले से दो हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है।
विज्ञापन
बीती 13 अक्तूबर को दिल्ली से दोस्तों के साथ घूमने आई हल्द्वानी निवासी कशिश उर्फ बबली की कोसी नदी के कुंड में नहाते समय डूबकर मौत हो गई थी। इससे पहले भी यहां डूबने से कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हरकत में आए वन विभाग ने कुंड के पास दो बोर्ड लगवा दिए हैं। हालांकि बरसात में इन बोर्डों के बहने का खतरा है।
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ केएन भारती ने बताया कि इस गहरे कुंड में लुप्तप्राय महाशीर रहती है। इसे टाइगर ऑफ वाटर भी कहा जाता है। महाशीर संरक्षण के लिए वन विभाग की टीम नदियों के किनारे भी गश्त कर रही है। कुछ साल पहले सल्ट क्षेत्र अल्मोड़ा के ग्राम इनलू में विशालकाय महाशीर मारने पर कई ग्रामीणों को जेल तक जाना पड़ा था।
विज्ञापन