फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Development Authority (MDDA) will now create tracks for

Dehradun News: एमडीडीए सघन वन तैयार करने के साथ ही ट्रैक भी करेगा निर्मित

Sun, 18 Aug 2024 02:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Development Authority (MDDA) will now create tracks for
Iधोरण नदी किनारे आईटी पार्क के समीप जगह चिह्नित, सर्वे का काम शुरू
विज्ञापन

I

I
I

Iजापानी तकनीक से सघन वन उगाने की है योजनाI

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) आईटी पार्क के समीप सघन वन उगाने के साथ अब पैदल और वाहनों के लिए ट्रैक भी बनाएगा। अभी तक यहां जापान की मियावाकी पद्धति से केवल सघन वन उगाए जाने की योजना थी। एमडीडीए की ओर से इसके लिए चयनित की गई जगह का सर्वे शुरू कर दिया है। बरसात खत्म होने से पहले यहां हजारों पौधे रोपे जाएंगे।

प्रदेश सरकार की ओर से बरसात में शहर और आसपास के इलाकों में एक लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए एमडीडीए की ओर से अलग-अलग स्तर पर योजनाएं तैयार की गई हैं। जिसके तहत बिल्डरों एवं विभागीय जेई और एई को अलग-अलग क्षेत्र सौंपकर पौधरोपण का लक्ष्य दिया है। एमडीडीए ने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जापानी तकनीक आधारित कृत्रिम वन उगाने की पहल की है। इसके लिए आईटी पार्क के समीप धौरण नदी किनारे की जगह चिह्नित की गई है। यहां पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधा रोपकर योजना का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन




सीएम धामी ने सघन वन रोपने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी विकसित करने के आदेश दिए थे। जिसके अनुसार एमडीडीए ने जगह का सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सर्वे में कितने और कौन से पौधे रोपे जाएंगे, इसका आकलन किया जाएगा। इसके साथ सघन वन के चारों ओर ट्रैक बनाने के लिए डिजाइन तैयार किया जाएगा। एक से डेढ़ किलोमीटर क्षेत्रफल में जंगल उगाया जाएगा। जंगल में अमलताश, मोलसरी, देशी अमलताश, जामुन, पीपल, कदम, कपूर, आम, नीम, आंवला, बेल, बरगद, शहतूत, पिलखन आदि के पौधे रोपे जाएंगे। एमडीडीए के मुख्य उद्यान अधिकारी एआर जोशी ने बताया कि सघन वन उगाने के साथ ही ट्रैक आदि बनाए जाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही पौधे रोपे जाने काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iकम दूरी पर लगेंगे पौधे, तेजी से तैयार होगा वनI



मुख्य उद्यान अधिकारी एआर जोशी ने बताया कि सघन वन उगाने के लिए कम से कम दूरी पर पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए उद्यान विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही पौधों का आकार सामान्य से अधिक होगा, ताकि कृत्रिम जंगल को तेजी से उगाया जा सके। सर्वे पूरा होने के बाद पौधों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed