फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Destitute animals roaming on the streets in Mall Road

Dehradun News: पर्यटकों के लिए मुसीबत बन रहे निराश्रित पशु

Tue, 24 Oct 2023 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Destitute animals roaming on the streets in Mall Road
Iपशुओं को पकड़ने में नगर पालिका नाकाम, गोशाला का नहीं कोई इंतजाम
विज्ञापन

I

I
I

Iमाल रोड पर पशुओं के हमले पर घायल हो रहे पर्यटकI

माल रोड में सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशु पर्यटकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। पशुओं के हमले से पर्यटक घायल हो रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन निराश्रित पशुओं को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। पशुओं के लिए गोशाला तक नहीं है।

माल रोड पर पर्यटकों का सबसे अधिक दबाव रहता है। सुबह से देर शाम तक पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन यहां सड़कों पर निराश्रित पशु घूमते रहते हैं। पशुओं के चलते पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार पशु पर्यटकों को सींग मारकर घायल कर देते हैं। पशुओं के झुंड सड़क पर आपस में लड़ने हैं। गुस्से में पशु लोगों को निशाना बना देते हैं। माल रोड में अक्सर पशुओं के हमले से लोगों के घायल होने की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन




सभासद अरविंद सेमवाल ने बताया कि नगर निगम की ओर से निराश्रित पशुओं को पकड़ने के कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि शहर में तीन माह पहले सर्वे कराया गया। इसमें 162 गाय और गोवंश मिले। 86 निराश्रित पशुओं को डोईवाला में एक गोशाला में भेजा गया। बताया कि नगर पालिका ने झंड़ीपानी में गोशाला का निर्माण किया था, लेकिन एमडीडीए ने उसे सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed