फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Desi Sahiwal first of the glory of Najibabad

नजीबाबाद के वैभव की देसी साहिवाल प्रथम

Mon, 30 Sep 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Desi Sahiwal first of the glory of Najibabad
परेड मैदान में आयोजित पशु मेले में हरियाणा से आई 'गोल्डन' गाय को चारा खिलातीं महिलाएं।
देहरादून। पशु मेले में हुई नस्ल प्रतियोगिता में देसी साहिवाल गायों का जलवा रहा। नजीबाबाद के वैभव की गाय ने बाजी मारी। हरियाणा के वीरेंद्र सिंह की गाय दूसरे स्थान पर रही। मेले में देश के कई राज्यों से आए भैंसे भी आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें मोनू कमांडर, चैंपियन रुस्तम, जोधपुर का भीम, हरियाणा का सूरज आदि ने खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव डेयरी एसोसिएशन की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित पशु मेले में किसानों को पशुओं के विभिन्न रोगों की जानकारी और उनसे बचाव के तरीके भी बताए गए। इस अवसर पर जम्मू विवि से आए डॉ. निलेश शर्मा ने दुधारु पशुओं में सबसे ज्यादा पाई जाने वाली बीमारी थनेला के बचाव के तरीके डेयरी मालिकों को बताए। साथ ही विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर डेयरी की आधुनिक तकनीकों से भी किसानों और पशुपालकों को रूबरू कराया गया। इनमें पशुओं की ब्रीडिंग से लेकर फीडिंग आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बीच बुल शो भी हुआ। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों से आए भैंसों ने ध्यान आकर्षित किया। मीडिया प्रभारी नीरज ठाकुर ने बताया कि पिछले साल मेले में बुल प्रतियोगिता भी कराई गई थी, लेकिन इस बार केवल शो कराकर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसमें कुल 12 भैंसों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा नस्ल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इनमें मुर्राह कटिया में हरियाणा के मोमीन की भैंस ने बाजी मारी। इसके अलावा करनाल के प्रेम सिंह की भैंस द्वितीय और हिसार के कपूर बंधुओं की भैंस तृतीय स्थान पर रही। देसी साहिवाल (गाय) में वैभव नजीबाबाद प्रथम, वीरेंद्र द्वितीय रहे। चैलिस्तान नस्ल में गंगानगर राजस्थान के डॉ. संदीप की गाय प्रथम रही। बद्री नस्ल की प्रतियोगिता में उत्तरकाशी के विनोद की गाय प्रथम रही। प्रतियोगिता में नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल के डॉ. जेके पुंडीर, डॉ. अजय पाल सिंह असवाल कालसी और अतिथि जज के रूप में डॉ. प्रेम कुमार एडिशनल डायरेक्टर पशुपालन गढ़वाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed