{"_id":"649de5f69a34a30dc70b4c68","slug":"deposited-52-lakh-advance-construction-material-not-delivered-case-filed-dehradun-news-c-5-drn1005-188392-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 52 लाख एडवांस जमा कराए, नहीं पहुंचाई निर्माण सामग्री, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 52 लाख एडवांस जमा कराए, नहीं पहुंचाई निर्माण सामग्री, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सहस्रधारा रोड के रहने वाले एक व्यक्ति ने भवन निर्माण के लिए सरिया और सीमेंट व्यवसायी को 52 लाख 50 हजार रुपये दिए। लेकिन, व्यवसायी ने न तो निर्माण सामग्री दी और न ही रकम लौटाई। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि दून डिवाइन सहस्रधारा रोड निवासी विकास गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 2021 में माउंट व्यू कॉलोनी में भवन निर्माण का कार्य शुरू किया। भवन निर्माण सामग्री के लिए उनकी मुलाकात सहस्रधारा रोड स्थित शर्मा ट्रेडर्स की उर्मिला शर्मा, उनके बेटे दीपक शर्मा और पति सुभाष चंद शर्मा से हुई। उनका सरिया और सीमेंट सप्लाई का व्यवसाय है। पीड़ित ने बताया कि शर्मा ट्रेडर्स की ओर से उनकी निर्माण साइट पर माल पहुंचाया गया। जिसके बाद उन्होंने अपने भाई मुकेश और मनोज गुप्ता से भी वहीं से निर्माण सामग्री खरीदने को कहा।
विकास गुप्ता ने बताया कि उन्होंने शर्मा ट्रेडर्स के बैंक अकाउंट में 35 लाख जमा कर दिए। उनके भाई मुकेश गुप्ता ने साढ़े सात लाख रुपये और मनोज गुप्ता ने 10 लाख रुपये एडवांस जमा कर दिए। आरोप है कि रुपये जमा कराने के बाद भी निर्माण सामग्री नहीं पहुंचाई गई। सभी लोगों ने उनकी दुकान पर जाकर रुपये वापस करने की मांग की। उनको आश्वासन दिया कि रुपये या माल जल्द दे देंगे। आरोप है कि कुछ दिनों से पूरा परिवार देहरादून से गायब है। उनके व परिचितों के 52 लाख 50 हजार रुपये लेकर परिवार फरार हो गया है। पुलिस ने शर्मा ट्रेडर्स के उर्मिला शर्मा, दीपक शर्मा व सुभाष शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।