फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Department distribution in Uttarakhand government.

उत्तराखंडः मंत्रियों को बांटे गए पोर्टफोलियो, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय

Fri, 24 Mar 2017 03:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Mar 2017 03:24 AM IST
विज्ञापन
Department distribution in Uttarakhand government.
त्रिवेंद्र सिंह - फोटो : file photo

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बृहस्पतिवार को आखिरकार मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी की तरह ही त्रिवेंद्र ने भी कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं। इनमें गृह, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जैसे विभाग शामिल है। उनके पास कुल 40 विभाग हैं। इसके साथ ही प्रकाश पंत को वित्त, महाराज को सिंचाई, हरक को वन, आर्य को परिवहन, कौशिक को शहरी विकास का जिम्मा सौंपा है। 

विज्ञापन


 सीएम की रेस में शामिल रहे सतपाल महाराज और प्रकाश पंत को भारी-भरकम विभाग दिए गए हैं। महाराज सिंचाई और पर्यटन जैसे अहम विभाग देखेंगे, जबकि प्रकाश पंत को संसदीय कार्य के साथ ही वित्त, पेयजल, आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में शामिल हुए डॉ. हरक सिंह रावत को वन एवं वन्य जीव जैसा अहम विभाग दिया गया है, जबकि यशपाल आर्य समाज कल्याण और परिवहन विभाग संभालेंगे। शिक्षा जैसे बेहद महत्वपूर्ण विभाग का जिम्मा पहली बार मंत्री बने अरविंद पांडे को दिया गया है। मदन कौशिक को उनका पुराना शहरी विकास विभाग मिल गया है। सुबोध उनियाल को कृषि, कृषि विपणन विभाग दिया गया है।  दोनों राज्यमंत्रियों रेखा आर्य को महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग व डॉ. धन सिंह रावत को उच्च शिक्षा विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। 
विज्ञापन


त्रिवेंद्र सिंह रावत
गृह, गोपन, कार्मिक, सतर्कता, विधि एवं न्याय  सचिवालय प्रशासन, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, लोक शिकायत, राज्य संपत्ति, लोक निर्माण, ग्राम्य विकास, सूचना, ग्रामीण निर्माण विभाग, ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज, नागरिक उड्डयन, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आपदा प्रबंधन, राजस्व एवं भू-प्रबंधन, सैनिक कल्याण, अर्द्घ सैनिक कल्याण, तकनीकी शिक्षा, वाह्य सहायतित परियोजना, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड, पर्वतीय ग्रामों में चकबंदी, औद्योगिक विकास, लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी
विज्ञापन
विज्ञापन


सतपाल महाराज
सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, वर्षा जल संग्रहण, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन-तीर्थाटन एवं धार्मिक मेले, संस्कृति।

प्रकाश पंत
संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग।

डा हरक सिंह रावत
वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण एवं अपशिष्ट निवारण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष और आयुष शिक्षा।
देखिए उत्तराखंड में किसको मिला कौनसा मंत्रालय

मदन कौशिक
शहरी विकास, आवास, राजीव गांधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन, निर्वाचन।

यशपाल आर्य
परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, ग्रामीण तालाब विकास, सीमांत क्षेत्र विकास, परिक्षेत्र विकास एवं प्रबंधन, पिछड़ा क्षेत्र विकास।

अरविंद पांडे
विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज।

सुबोध उनियाल
कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास।

Department distribution in Uttarakhand government.
रेखा आर्या - फोटो : file photo

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

रेखा आर्य
महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन, चारा एवं चारागाह विकास, मत्स्य विकास।

डा धन सिंह रावत
सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास, प्रोटोकॉल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed