फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   deodar will remove pine tree from uttarakhand.

...तो जंगल से चीड़ को बेदखल करेगा देवदार

Tue, 18 Aug 2015 01:03 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Aug 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
deodar will remove pine tree from uttarakhand.

चीड़ के दरख्त धीरे-धीरे उत्तराखंड के जंगलों से बेदखल होंगे। वन विभाग ने चीड़ के बजाए देवदार के पेड़ लगाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अब तक विभाग ने देवदार की 18 वनियां (छोटे जंगल) लगा दी हैं। यह माना जाता है कि देवदार के जंगलों में पशु-पक्षियों को वास स्थल बनाना अधिक पसंद है, साथ ही लोग इसे शुभ मानते हैं।

देवदार के जंगलों में जल संचयन अच्छा होता है। इसके अलावा वन विभाग चीड़ के दरख्तों को दरकिनार कर वनाग्नि की घटनाएं भी रोकना चाहता है। चीड़ के पत्तियों के कारण जंगलों में आग का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन


वन विभाग खुद देवदार की वनियां तो लगा ही रहा है साथ ही विभाग के प्रदेश स्तर पर चल रहे पौधारोपण अभियानों में भी देवदार को तवज्जो दी जा रही है। लोगों को भी देवदार के पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग ने अपनी योजनाओं में जिन वृक्षों के पौधे लगाने के लिए मना किया है उनमें चीड़ भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग चाहता है कि लोग चीड़ के पौधे न रोपें। प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड एसके चंदोला का कहना है कि देवदार के वृक्षों से मिट्टी की गुणवत्ता अच्छी बनी रहती है। इसमें कई ‘आर्गेनिज्म’ पैदा होते हैं और जल संरक्षण भी अच्छा होता है। देवदार के जंगलों में जैव विविधता का संरक्षण होता है।

चंदोला ने बताया कि जंगलों से चीड़ के वृक्षों को काटा तो नहीं जा रहा है, लेकिन तवज्जो देवदार को दी जा रही है। चीड़ के जंगलों में पशु-पक्षी वास स्थल कम बनाते हैं। इसके पतले पत्ते आग जल्दी पकड़ लेते हैं। देवदार की वनियां और स्थापित की जाएंगीं।

देवदारों में आस्था होने का लोगों के पास जो भी तर्क हो, लेकिन देवदार में श्रद्धा होने की वजह से लोग इनका संरक्षण करेंगे। चीड़ की तुलना में देवदार की लकड़ी अधिक कीमती होती है और उपयोगी भी। प्रदेश में देवदार की वनियों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।


छोटे जंगलों को वनिया नाम दिया गया है। एक वनिया में दो हजार से लेकर पांच हजार तक पेड़ होते हैं। वनिया दो से सात हेक्टेयर तक की होती हैं। चीड़ की लकड़ी सात-आठ हजार रुपए घन मीटर बिकती है, वहीं देवदार की लकड़ी 50 हजार रुपए घन मीटर के हिसाब से बिकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed