{"_id":"6804ac7b34ed1b88b1044832","slug":"deoband-roorkee-railway-line-delhi-dehradun-distance-will-be-reduced-by-40-km-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoband-Roorkee Railway Line: दिल्ली-देहरादून की दूरी 40 किमी हो जाएगी कम, सीएम ने जताया पीएम का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoband-Roorkee Railway Line: दिल्ली-देहरादून की दूरी 40 किमी हो जाएगी कम, सीएम ने जताया पीएम का आभार
Sun, 20 Apr 2025 01:46 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:46 PM IST
सार
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
देवबंद से रुड़की के बीच नई रेल परियोजना बनने से दिल्ली से देहरादून की दूरी 40 किमी कम हो जाएगी। करीब 29.55 किमी लंबी इस नई रेलवे लाइन परियोजना के लिए केंद्र ने रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी भी दे दी है। इस खंड पर हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: चंपावत, ऊधम सिंह नगर में सिंचाई विभाग की परिसंपत्ति बंटवारे का मामला अटका, दो बार हो चुकी बैठक
विज्ञापन
सीएम ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रही है और देवबंद-रुड़की रेल लाइन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।