फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue victims increased in roorkee

नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 16 हुए बीमार

Thu, 10 Oct 2013 05:48 PM IST
अमर उजाला, रुड़की, सुल्तानपुर
अमर उजाला, रुड़की, सुल्तानपुर Updated Thu, 10 Oct 2013 05:48 PM IST
विज्ञापन
dengue victims increased in roorkee

रुड़की शहर और देहात में डेंगू के डंक का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को रुड़की सिविल अस्पताल में 11 और सुल्तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 5 और लोगों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं।

विज्ञापन


रुड़की और लक्सर तहसील में अभी तक प्राथमिक लक्षण मिलने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 535 पहुंच गई है। सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह से डेंगू के मच्छर ने डंक मारना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


डंक का कहर कम नहीं हुआ
हरिद्वार से सुल्तानपुर, लक्सर और उसके बाद रुड़की में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बाद भी डंक का कहर कम नहीं हो रहा है। हर रोज प्राथमिक लक्षण मिलने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में कई लोग बुखार की शिकायत होने पर जांच करवाने आए थे। रक्त जांच करने पर 11 लोगों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण पाए गए। यह सभी मरीज शहर और आसपास के इलाकों के हैं।

एलाइजा टेस्ट के लिए हरिद्वार भेजा

इन लोगों के खून की स्लाइड बनाकर एलाइजा टेस्ट के लिए हरिद्वार भेज दिया है। दूसरी तरफ सुल्तानपुर में एक मरीज में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। मलेरिया पर्यवेक्षक उधल सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर के नदीम पुत्र यासिन में एलाइजा टेस्ट के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को कराई गई जांच में पांच लोगों में प्राथमिक लक्षण मिले हैं।


सीएमओ पहुंची सुल्तानपुर गांव
लक्सर तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में अभी तक सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को सीएमओ सुषमा गुप्ता गांव पहुंची और ग्रामीणों को सफाई के प्रति सर्तक किया। उन्होंने घर और आसपास में कहीं भी साफ पानी एकत्र नहीं होने की सलाह दी। उन्होंने विभागीय टीम को निर्देश दिए कि गांव में लगातार जागरुकता के अभियान चलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed