फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue patient figure cross one thousand.

उत्तराखंड में 1000 के पार पहुंची डेंगू रोगियों की संख्या

Fri, 23 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
dengue patient figure cross one thousand.
डेंगू वार्ड - फोटो : AmarUjala

प्रदेश में डेंगू रोगियों की संख्या एक हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बावजूद राजधानी में ही मरीजों की संख्या 884 तक पहुंच गई है। वहीं हरिद्वार में 59, नैनीताल में 55 और पौड़ी में चार रोगियों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी इससे सबसे पूरी तरह बेपरवाह हैं। उल्टा इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने ऑल इज वैल कहकर मामले को टाल दिया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त अपडेट के अनुसार बृहस्पतिवार शाम प्रदेश में डेंगू रोगियों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया। प्रदेश में अब तक कुल 1002 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सीएमओ कार्यालय प्राप्त अपडेट के अनुसार बृहस्पतिवार को कुल 91 सैंपल की जांच की गई। इसमें 17 रोगियों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


सूची में अजबपुर, दीप लोक कॉलोनी, जीवी प्रेसिडेंसी, चुक्खूवाला, आमबाग कॉलोनी, गुरू नानक एंक्लेव, रेसकोर्स, गढ़ी कैंट, अंबेडकर कॉलोनी, कंडोली, जीएमएस रोड, टिहरी गढ़वाल और नेहरू कॉलोनी क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं। एक दिन पहले ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऑल इज वैल का दावा किया था। उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर स्थिति उतनी खराब नहीं है, जितनी बताई जा रही है। अब रोगियों की संख्या एक हजार के पार होने के बाद एक बार फिर मंत्री के बयान की हवा निकल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed