फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue panic: patients getting admitted in hospitals even with headache

डेंगू की दहशत : सिर दर्द में भी अस्पतालों में भर्ती हो रहे मरीज

Tue, 22 Aug 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dengue panic: patients getting admitted in hospitals even with headache
डेंगू के मरीज बढ़ने से अस्पतालों में बेड भर गए हैं। डेंगू को लेकर मरीजों में दहशत भी अधिक देखने को मिल रही है। स्थिति यह है कि प्लेटलेट्स एक लाख होने और सिर दर्द की समस्या पर भी मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन


डेंगू के नोडल एसीएमओ डॉ. सीएस रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी अस्पतालों में जाकर डेंगू मरीजों का हाल ले रही है। इसके अलावा विभाग के वॉलेंटियर भी अलग-अलग एरिया में जाकर डेंगू की स्थिति का पता कर रहे हैं। सोमवार को टीम अस्पतालों में जांच के लिए गई थी। इस दौरान पता चला कि अस्पतालों में अधिकतर डेंगू के ऐसे मरीज भर्ती हैं जिनकी प्लेटलेट्स एक लाख तक हैं। इसके अलावा सिर दर्द की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती हैं। लोगों में डेंगू का इतना अधिक खौफ हो गया है कि सामान्य स्तिथि होने पर भी अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। इसलिए ही अस्पतालों के बेड भरे हुए हैं। जबकि डेंगू होने पर बुखार और सिर दर्द रहता है। हालांकि प्लेटलेट्स एक लाख तक होने पर मरीजों को घर पर ही इलाज लेना चाहिए।
विज्ञापन



15 नए मरीज मिले
सोमवार को जिले में डेंगू के 15 नए मरीज मिले हैं। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले में अब तक 330 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed