फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue new patients found

देहरादून में छह नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Sun, 16 Oct 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Oct 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
dengue new patients found
Dengue

राजधानी देहरादून में शनिवार को छह नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि नैनीताल जिले में 50 नए मरीजों का डेंगू पॉजिटिव पाया गया। प्रदेश में कुल डेंगू रोगियों की संख्या 1694 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुल 174 सैंपल की जांच की गई, इसमें से छह में डेंगू पॉजिटिव मिला। इसमें त्यागी रोड, इंदर रोड, डोभालवाला, ब्राह्मणवाला, दीपनगर और बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का एक-एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन


साथ ही, सेलाकुई, माजरा, राजीव नगर, चंदर नगर, पटेलनगर, डालनवाला, कोतवाली, चुक्खू मोहल्ला, कांवली रोड, सहस्रधारा रोड, बीएस कॉलोनी, सुभाष रोड, नेहरू ग्राम, रायपुर, विकासनगर रेसकोर्स समेत अन्य क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त अपडेट के अनुसार राजधानी में कुल 30712 सैंपल की जांच हुई है। इसमें डेंगू पीड़ित रोगियों की संख्या 1165 तक पहुंच गई है।


इसके अलावा हरिद्वार के 365, पौड़ी के 11 और नैनीताल के 153 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं यूपी के 84 मरीज भी डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रभारी सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में टीम लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed