फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue infection has gone out of control in the city.

Dehradun News: डेंगू मरीजों की संख्या सौ पार

Sun, 17 Sep 2023 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dengue infection has gone out of control in the city.
24 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, कराया नष्ट
विज्ञापन




शहर में डेंगू का संक्रमण बेकाबू हो गया है। डेंगू मरीजों की संख्या सौ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अस्पताल में रोजाना सौ से अधिक संदिग्ध लक्षणों वाले मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां हाथ पर हाथ धर कर बैठी है, वहीं लोग भी अपने घरों में सफाई को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। नगर पालिका के अभियान में दो दर्जन घरों में डेंगू के लार्वा मिले है।



शहर में डेंगू संक्रमितों की संख्या 110 हो गई है। उप जिला अस्पताल की सामान्य चिकित्सा की ओपीडी में आने वाले 100 से 150 मरीजों में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और अन्य संदिग्ध लक्षण मिल रहे हैं। मरीजों की रैपिड और फिर एलाइजा जांच भी करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने तो अब तक घर घर जाकर लार्वा जांच और उनको नष्ट करने का अभियान शुरू नहीं किया। है, लेकिन नगर पालिका की टीम अभियान चलाकर लोगों के घरों में डेंगू के लार्वा की जांच कर रही है। टीम को अब तक 24 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। इसमें स्वास्थ्य विभाग तो लापरवाह है ही, लेकिन खतरे की आशंका के बावजूद लोग भी फिक्रमंद नहीं है।
विज्ञापन




नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि डेंगू का लार्वा गंदे पानी में नहीं पनपता है, यह घर के भीतर और उसके आसपास साफ पानी में पैदा होता है। कहा कि लोग कई बर्तनों में एक साथ पानी जमा कर देते हैं। कई बार थ्नीन ढक कर भी नहीं रखते है। कहा कई घरों में लोगों की पानी टंकियां टूटी हुई है, उसमें डेंगू का लार्वा भी पनप रहा है। बताया कि लोग गमलों और छतों पर रखे सामानों की भी सफाई नहीं कर रहे हैँ। अधिशासी अधिकारी ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed