फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue in Haridwar Forest Inspector dies Ranger and Kotwal also admitted in hospital

Dengue Attack: हरिद्वार में डेंगू का कहर, वन दारोगा की मौत, रेंजर और कोतवाल भी अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 Sep 2023 10:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Sep 2023 10:41 PM IST
सार

राजा गार्डन निवासी हरिद्वार रेंज में तैनात 55 वर्षीय वन दरोगा ओपी सिंह की भी डेंगू से मौत हो गई है। उन्हें करीब एक सप्ताह पहले बुखार होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Dengue in Haridwar Forest Inspector dies Ranger and Kotwal also admitted in hospital
डेंगू का मच्छर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। फुटबॉल खिलाड़ी की मौत के बाद डेंगू से वन दरोगा की मौत हाे गई। जबकि रेंजर और ज्वालापुर कोतवाल डेंगू की मार झेल रहे हैं। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में डेंगू का असर ज्यादा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन धर्मनगरी में डेंगू से मौत के मामले बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को हरिपुर कलां के फुटबॉल खिलाड़ी पुलकित की देहरादून के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन


वहीं रविवार शाम को राजा गार्डन निवासी हरिद्वार रेंज में तैनात 55 वर्षीय वन दरोगा ओपी सिंह की भी डेंगू से मौत हो गई है। उन्हें करीब एक सप्ताह पहले बुखार होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी प्लेटलेट्स अधिक गिर गई थी। जिससे उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। जिससे उपचार के दौरान वन दारोगा ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलने पर वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


Dehradun: स्वास्थ्य सचिव का निरीक्षण...कोरोनेशन की लैब में लगा मिला ताला, मरीज बोले-देरी से आती है रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद डेंगू की चपेट में आए हरिद्वार रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वन दारोगा ओपी सिंह और उन्हें एक साथ डेंगू हुआ था। जबकि उन्हें तो डेंगू के साथ टाइफाइड भी हो गया था। पहले वह भी शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए थे। मगर बाद में देहरादून के एक निजी अस्पताल में लेकर चले आए, जहां से उपचार मिलने के बाद उनके स्वास्थ्य में अब सुधार हुआ है। ज्वालापुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा भी डेंगू से ग्रस्त हो गए थे। वह एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।

रविवार को जारी नहीं हुए सरकारी आंकड़े

डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है, लेकिन रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के मरीजों के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। जबकि निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed