फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Dengue havoc continues, 21 more patients come forward

Dengue Attack: देहरादून में 21 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि, पढ़ें लक्षण और बचाव के उपाय

Thu, 15 Sep 2022 01:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 01:22 PM IST
सार

जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि डेंगू संक्रमण रोकने को लेकर तमाम एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं। डेंगू संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा सके, इसके लिए जिला अस्पताल कोरोनेशन समेत तमाम सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड खोले गए हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: Dengue havoc continues, 21 more patients come forward
डेंगू(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

देहरादून जिला प्रशासन, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद डेंगू बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। डेंगू मरीजों का आंकड़ा दिनों दिन तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को भी जिले में 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand Corona Update: 59 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 193 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी 16 मरीज घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। दूसरी ओर जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर नगर निगम और स्वास्थ विभाग की टीमों द्वारा राजधानी के साथ ही देहात क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि डेंगू संक्रमण रोकने को लेकर तमाम एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं। डेंगू संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा सके, इसके लिए जिला अस्पताल कोरोनेशन समेत तमाम सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड खोले गए हैं। जहां अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के साथ ही इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। किसी को बुखार के साथ ही डेंगू के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल अस्पताल में जाकर जांच कराएं और उपचार लें।

ये हैं डेंगू बीमारी के लक्षण

- मरीज को अचानक तेज सिर दर्द व बुखार होता है।
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना।
- आंखों के पीछे दर्द होना, जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है।
- मरीज को जी मिचलाने के साथ ही उल्टी होती है।
- गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आने के साथ ही त्वचा पर चकत्ते उभर आते हैं।

डेंगू से बचने के लिए ये करें उपाय

- डेंगू बीमारी मादा एडीज इजिप्टाई मच्छर के काटने से होती है।
- डेंगू फैलाने वाला मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपता है। ऐसे में घर में या आसपास पानी जमा न होने दें।
- कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों व पशुओं के पीने के पानी के बर्तन को साफ रखें।
- पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों को ढक कर रखें।
- प्रत्येक सप्ताह कूलर को खाली करके सुखाकर ही उपयोग में लायें।
- डेंगू मच्छर दिन के समय काटता है। ऐसे में बदन को पूरी तरह ढक कर रखें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासिटामोल ले सकते हैं।
- डेंगू होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed