{"_id":"5da026158ebc3e93c6339415","slug":"dengue-confirmed-in-80-patients-in-dehradun-district-404-new-patients-found-in-us-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून जिले में 80 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, यूएसनगर में मिले 404 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून जिले में 80 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, यूएसनगर में मिले 404 नए मरीज
Fri, 11 Oct 2019 12:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू बुखार के 80 नए मरीज सामने आए। जिले में अब तक डेेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 4194 पहुंच चुकी है। पिछले तीन सालों में यह संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल में 13, राजकीय गांधी नेत्र विज्ञान चिकित्सालय में 36, राजकीय कोरोनेशन अस्पताल में 20 और राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में 11 मरीजों में डेंगू पॉजीटिव मिला।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि डेंगू की रोकथाम और उपचार को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से मौसम सर्द हो रहा है, उससे उम्मीद है कि बहुत ही जल्द डेंगू का प्रकोप खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
यूएसनगर में 404 मरीजों में डेंगू की पुष्टि
ऊधमसिंह नगर जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार तक जिले में 404 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। साथ ही जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती सात और नए मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार को जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी ने जिला अस्पताल के सभागार में आशा वर्कर, ब्लॉक समन्वयकों आदि के साथ डेंगू जागरूकता अभियान को लेकर बैठक की। इसके बाद खेड़ा में डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती सात मरीजों में बृहस्पतिवार को डेंगू के लक्षण मिले।
ट्रांजिट कैंप निवासी छात्रा प्रियंका, राजा कालोनी निवासी चुन्नी लाल, दूधिया नगर निवासी आरती, खटीमा निवासी प्रकाश भट्ट, रवींद्र नगर निवासी बसंती, कलक्ट्रेट कालोनी निवासी कुशल सिंह और शक्तिफार्म निवासी छात्र कमलेश डे को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। इससे पहले वर्ष 2013 में जिले में सर्वाधिक 153 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थीं। इस साल अब तक 404 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।