फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue and chikungunya patients increased in uttarakhand

उत्तराखंड में डेंगू के साथ चिकनगुनिया का दोहरा वार, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

Sat, 15 Sep 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Sep 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
dengue and chikungunya patients increased in uttarakhand
dengue,chikungunya

प्रदेश में अभी डेंगू का डंक थमा ही नहीं कि चिकनगुनिया ने दोहरा वार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक चिकनगुनिया के 11 मरीज सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक सात नैनीताल के हैं। दूसरी ओर शनिवार को डेंगू के भी 11 मरीज सामने आए। चिकनगुनिया, डेंगू से पीड़ित सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बारिश के मौसम में डेंगू के साथ अब चिकनगुनिया का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। नैनीताल में चिकनगुनिया के सात मरीज, अल्मोड़ा में दो और एक-एक मरीज चंपावत और पिथौरागढ़ में सामने आए हैं। वहीं, रोजाना डेंगू के मरीज भी सामने आ रहे हैं। शनिवार को डेंगू के चार मामले देहरादून, दो हरिद्वार, एक नैनीताल और चार मामले टिहरी में सामने आए। स्वास्थ्य निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में डेंगू के अब तक करीब 86 मरीज सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


इसमें सबसे अधिक 25 मरीज देहरादून, हरिद्वार के 21, टिहरी गढ़वाल के 24, नैनीताल के 11, ऊधमसिंह नगर के चार और पौड़ी गढ़वाल का एक मरीज शामिल है। वहीं, डेंगू से अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है। डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नितेश कुमार झा ने सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे अपने जिलों में डेंगू व चिकनगुनिया को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएं। यदि किसी जिले में बीमारियां ज्यादा फैलती हैं तो इसका मतलब यह है कि वहां एहतियाती कदम नही उठाए गए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू जैसा ही है चिकनगुनिया
डेंगू और चिकनगुनिया दोनों ही बीमारियों के कारण, लक्षण और उपचार लगभग समान हैं। दोनों ही बीमारियां एडीज मादा मच्छर के काटने से होती हैं। दोनों में मरीजों को बुखार होता है और प्लेटलेट्स में कमी आती है। हालांकि, चिकनगुनिया को डेंगू की तुलना में हल्का बुखार माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed