{"_id":"64dfd123db38141e4d032538","slug":"dengue-affected-25-areas-of-the-city-20-new-patients-found-dehradun-news-c-5-drn1005-225295-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शहर के 25 क्षेत्र डेंगू से प्रभावित, 20 नए मरीज मिले, इन एरिया में किया गया हाई अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शहर के 25 क्षेत्र डेंगू से प्रभावित, 20 नए मरीज मिले, इन एरिया में किया गया हाई अलर्ट जारी
Sat, 19 Aug 2023 10:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:06 AM IST
सार
जिले में अब तक 17655 मरीजों की जांच की जा चुकी हैं। इसमें कुल 286 मरीज डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। अबतक 224 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 61 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि एक मरीज की मौत भी हो चुकी।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बारिश का प्रकोप कम नहीं हो रहा है और डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में डेंगू के 20 नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। शहर में 25 क्षेत्रों में अब तक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इन एरिया में हाई अलर्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 17655 मरीजों की जांच की जा चुकी हैं। इसमें कुल 286 मरीज डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। अबतक 224 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 61 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि एक मरीज की मौत भी हो चुकी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अक्तूबर से फिर भारी बिजली संकट के आसार, सरकार ने की केंद्र से गैर आवंटित कोटा जारी रखने की कवायद
विज्ञापन
सबसे अधिक मरीज अजबपुर कला और धर्मपुर में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाई रिस्क एरिया में रोजाना टीम जा रही है और डेंगू के मरीज खोज रही है। डेंगू के लार्वा की जांच हो रही है।