फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demotion of three engineers Public Works Department uttarakhand

भ्रष्टाचार पर कार्रवाई: लोक निर्माण विभाग में एक्सईएन समेत तीन इंजीनियरों का डिमोशन

Tue, 03 Dec 2019 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 03 Dec 2019 10:44 AM IST
सार

  • थानो-रायपुर मार्ग पर पुल निर्माण में बरती लापरवाही के पाए गए दोषी
  • 8.84 करोड़ रुपये की लागत के पुल निर्माण में ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
Demotion of three engineers Public Works Department uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शासन ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के तहत लोक निर्माण विभाग में एक्सईएन समेत तीन इंजीनियरों पर बड़ी कार्रवाई की है। तीनों इंजीनियर थानो-रायपुर मार्ग पर पुल निर्माण में लापरवाही और गड़बड़ी बरतने के दोषी पाए गए हैं। उन पर ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने का भी आरोप था। 

विज्ञापन


करीब 8.84 करोड़ रुपये लागत के इस पुल निर्माण में इन तीनों इंजीनियरों को जांच में दोषी पाए जाने पर एक पद नीचे पदावनत (डिमोट) कर दिया गया है। इस प्रकरण में तीनों इंजीनियर निलंबित चल रहे थे। लोक सेवा आयोग को भेजी गई संस्तुति पर सहमति प्राप्त होने के बाद शासन ने ये कार्रवाई की है। अपर मुख्य सचिव (लोनिवि) ओम प्रकाश के आदेश पर सोमवार को अनुसचिव (लोनिवि) प्रदीप मोहन नौटियाल ने तीनों इंजीनियरों पर कार्रवाई के शासनादेश जारी किए। 
विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक, तत्कालीन एक्सईएन शैलेंद्र मिश्रा को एक पद नीचे सहायक अभियंता (सिविल) पद पर पदावनत किया गया है। इसी तरह तत्कालीन सहायक अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) जगदीश चंद्र कांडपाल को अपर सहायक अभियंता के पद पर और तत्कालीन अपर सहायक अभियंता को कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदावनत करने के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में तीनों अभियंताओं को पदावनत पद का वेतनमान देने और उनकी सेवा बहाल करने को कहा गया है। तीनों इंजीनियरों की तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। पदावनत वाले पद पर उन्हें ज्येष्ठता सूची में सबसे ऊपर रखने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश पर हुई थी जांच

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदेश पर पुल निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई गई थी। करीब 75 मीटर लंबे आरसीसी पुल की एप्रोच मार्ग में धंसाव की शिकायत सामने आई थी। सात अगस्त 2018 को मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण गड़बड़ी पकड़ी और जांच के आदेश दिए।

जांच में पुल निर्माण की एप्रोच रिटेनिंग वॉल व उसमें इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। प्रकरण में इन तीन इंजीनियरों के अलावा एक जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया था। उन्हें आरोप पत्र दिए गए। आरोप पत्रों की जांच के बाद तीनों इंजीनियरों के जवाब से असंतुष्ट होते हुए उन्हें पदावनत करने की कार्रवाई की गई। 

पद और वेतन दोनों घटे 
नाम  -  पद  -  वेतनमान  (रुपये में) -  पदावनत  -  वेतनमान    (रुपये में)
शैलेंद्र मिश्रा -   एक्सईएन  -  6600 -   एई   - 5400 
जगदीश चंद्र  -  एई  -  5400 -   एएई -   4800
बालेंद्र सिंह  -  एएई -   4800  -  जेई  -  4600
          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed