महंगाई, बेरोजगारी और दिव्यांगों व बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने के मुद्देे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्की राणा के अनुसार जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से महंगाई और बेरोजगारी का आंकड़ा आए दिन बढ़ रहा है। गरीब व असहाय लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में पेंशन 1200 रुपये की गई थी, लेकिन महंगाई बढ़ने के हिसाब से पेंशन नहीं बढ़ाई गई। आज महंगाई अपनी चरम पर है। 1200 रुपये प्रतिमाह की पेंशन से परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है। ऐसे में तमाम पेंशनों को बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव लक्की राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली, महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, देवकी बिष्ट, आयुष सेमवाल नेहरा, विपुल नौटियाल, विजय प्रसाद भट्टाराई, अंकित कौशल, देवेंद्र मौर्य, शिवम कुमार, रतन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।