फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demonstration of AAP officials, workers amid ongoing agitation against Agneepath scheme, memorandum sent to Governor

अग्निपथ योजना के विरोध में जारी आंदोलन के बीच आप पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Sat, 18 Jun 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of AAP officials, workers amid ongoing agitation against Agneepath scheme, memorandum sent to Governor
केंद्र सरकार की सेना में युवाओं की भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में कई राज्यों में मचे बवाल के बीच आप आदमी पार्टी भी कूद पड़ी है। हल्द्वानी में प्रदर्शन कर रहे युुवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इस दौरान पार्टी प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद ने हल्द्वानी में आंदोलनरत नौजवानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने राज्यपाल से अपील की कि राज्य में जारी आंदोलनों को पुलिस के बल पर कुचलने के बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समाधान किया जाय। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि राज्यपाल राज्य के नौजवानों की भावनाओं से केंद्र सरकार को भी अवगत कराएं। मांग उठाई कि योजना को समाप्त करते हुए सेना के दो लाख रिक्त पदों पर और अर्धसैनिक बलों के एक लाख से अधिक खाली पदों पर भर्ती शुरू की जाए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस साल सेना के बजट में 63 हजार करोड़ रुपये की कटौती की गई, जो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हैं। उस कटौती को समाप्त करते हुए देश की सीमाओं की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए एक लाख करोड़ का पैकेज सेना के बजट में शामिल किया जाए। प्रदर्शन में जोत सिंह बिष्ट, उमा सिसौदिया, आजाद अली, डीके पाल, नितिन जोशी, विपिन खन्ना, डॉक्टर अंसारी, नासिर खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed