{"_id":"5ff8a1ce8ebc3e2e3f1ccd57","slug":"demonstrated-for-not-giving-pension-and-gratuity-vikas-nagar-news-drn3671132176","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश के बाद भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पेंशन और ग्रेज्युटी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश के बाद भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पेंशन और ग्रेज्युटी का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सेवानिवृत्त हुए लोनिवि और सिंचाई कर्मचारियों को पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लोनिवि साहिया के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लोनिवि सिंचाई संयुक्त कर्मचारी संघ मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष बाबू खान और महामंत्री बरखू लाल मौर्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लोनिवि और सिंचाई विभाग में वर्कचार्ज से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ देने के आदेश दिए हैं, बावजूद उनके आदेशों को अमल में नहीं लाया जा रहा है। आए दिन विभागीय अधिकारी उनको टरका रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीई ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ देने के लिए तिथि निर्धारित थी, लेकिन उक्त तिथि निकल जाने के बाद भी पात्र सेवानिवृत्त लोग अब भी पेंशन के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों को शीघ्र ही पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में पूरण सिंह, इंदर सिंह, जीवन, जितेंद्र सिंह, टीकम सिंह, किशन सिंह और आलम सिंह आदि शामिल रहे।
उधर, लोनिवि चकराता के कार्यालय में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन और ग्रेच्युटी के भुगतान की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ईई की अनुपस्थिति में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भरत सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। धरने में हरदास, धर्मू, सार सिंह, हेमराज, मुन्नी देवी, अर्जुन सिंह, संजय, चंदरू, लाखीराम, भोपाल, तुलसी, हरि सिंह, सीमा, तिलक बहादुर, कलम सिंह, संतू, तेज बहादुर, राजेंद्र तानी और बिट्टूराम मौजूद रहे।