फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand to remove illegal occupation in Nagau

Dehradun News: नगऊ में अवैध कब्जे हटाने की मांग

Tue, 08 Apr 2025 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove illegal occupation in Nagau
चकराता। ग्राम पंचायत नगऊ की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग ग्रामीणों ने एसडीएम से की है। उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है। एसडीएम से कार्यालय में मुलाकात करने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम नगऊ में पशुओं को चराने की जगह पर अतिक्रमण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसडीएम से लेकर डीएम तक वह पहले ही शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कब्जों पर प्रशासन की नरमी से ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो रहा है। यदि शीघ्र ही कब्जों को नहीं हटाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। उधर एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया प्रगति पर है। जहां-जहां अवैध कब्जे हैं, वहां के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शीघ्र नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम से मुलाकात करने वालों में पूर्व प्रधान रणवीर सिंह, अरुण तोमर, अनिल, रितेश, खजान महावीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed