{"_id":"699711b14f5aa86bf704d2e4","slug":"demand-to-legislate-fee-control-for-private-schools-dehradun-news-c-5-drn1043-904715-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: निजी स्कूलों के शुल्क नियंत्रण को कानून बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: निजी स्कूलों के शुल्क नियंत्रण को कानून बनाने की मांग
विज्ञापन
-भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने प्रदेश में निजी स्कूलों के शुल्क नियंत्रण को कानून बनाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया।
आदित्य ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि विद्यालयी शिक्षा में निजी क्षेत्र के स्कूल प्रबंधन हर साल मनमाना शुल्क बढ़ाकर शिक्षा के बाजारीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। देहरादून समेत प्रदेशभर में शुल्क बढ़ोतरी अभिभावकों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए फीस एक्ट बनाकर लागू किया जाए। इससे लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। एक्ट बनने के बाद हर साल होने वाले शोषण पर लगाम लग जाएगी। उन्होंने मांग की कि आगामी विधानसभा के बजट सत्र में उत्तराखंड राज्य में निजी विद्यालय शुल्क नियामक कानून पारित किया जाए।