फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand to connect local businessmen with global infra project

Dehradun News: ग्लोबल इन्फ्रा प्रोजेक्ट से स्थानीय व्यापारियों को भी जोड़ने की मांग

Sat, 16 Nov 2024 04:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Demand to connect local businessmen with global infra project
डाकपत्थर क्षेत्र के व्यापारियों और ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वह ग्लोबल इन्फ्रा प्रोजेक्ट का स्वागत करते है। इस प्रोजेक्ट से स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को भी जोड़ा जाए। स्थानीय व्यापारियों और लोगों को प्रोजेक्ट से जोड़े बिना व्यापार और आवागमन की सुविधा दोनों ही ठप हो जाएगी। इसलिए प्रोजेक्ट का काम शुरू करने से पहले व्यापारियों और स्थानीय लोगों का पक्ष भी सुना जाना चाहिए। डाकपत्थर क्षेत्र के व्यापारियों और ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अग्निशमन केंद्र परिसर में बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि डाकपत्थर परियोजना क्षेत्र में करीब 180 एकड़ भूमि पर ग्लोबल इन्फ्रा प्रोजक्ट का निर्माण होना है। इसमें शैक्षणिक, पर्यटन और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय संस्थान स्थापित किए जाएंगे। परियोजना क्षेत्र की अधितकतर भूमि उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड और कुछ सिंचाई विभाग के स्वामित्व में है। वर्ष 1964 में देश और क्षेत्र के विकास के लिए ग्राम पंचायत जीवनगढ़ और तत्कालीन एनफील्ड ग्राम पंचायत ने अपनी भूमि दी थी। लेकिन, भूमि को यूआईआईडीबी/ सिडकुल को नीलामी के लिए हस्तांतरित की जा रही है। कहा कि सरकार के इस फैसले से स्थानीय व्यापारियों के रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। डाकपत्थर पछवादून का अंतिम बाजार है। व्यापारियों और ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि पछवादून की निजी बस सेवा का अंतिम स्टॉप डाकपत्थर है। यहां से संचालित होने वाली बस सेवा का लाभ सीमांत हिमाचल प्रदेश, कालसी, बाढ़वाला, अंबाड़ी, डाकपत्थर, जीवनगढ़ और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों को मिलता है। बताया कि यहां बस स्टैंड की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सरकार और विधायक से प्रोजेक्ट में स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को भी जोड़ने की मांग की। कहा कि स्थानीय लोगों के लिए क्षेत्र में बस स्टैंड बनाया जाना चाहिए। भूमि के हस्तांतरण से पहले व्यापारियों से सुझावों पर सोच विचार के उपरांत उच्चतम न्यायालय के हाल में दिए निर्णय का पालन किया जाए। बैठक में इंटेक के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, राजेश सचदेवा, रतन लाल गोदियाल, जगदीश सिंह, अजय गुलाटी, अशोक, अमन, हनी मित्तल, सुमित चौहान, रमाकांत गुप्ता, महमूद खान, कपिल गोयल, मोनी, भूरा, रहमान, बबलू, मोहम्मद नफीस, वीरेंद्र, सुमित चौहान, रमेश डोभाल, अशोक कुमार, पाल भाई, शारिक, धर्मेंद्र, मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed