{"_id":"6913727623275261d707f808","slug":"demand-to-conduct-pilgrimage-and-tourism-activities-separately-dehradun-news-c-5-drn1043-832251-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तीर्थाटन व पर्यटन की गतिविधियाें को अलग-अलग संचालित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तीर्थाटन व पर्यटन की गतिविधियाें को अलग-अलग संचालित करने की मांग
विज्ञापन
-चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल से की मुलाकात
-शीतकालीन पूजा स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का किया जाए विकास
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के साथ तीर्थाटन व पर्यटन गतिविधियों को अलग-अलग संचालित करने की मांग की है। साथ ही मांग की कि चारधाम यात्रा मार्ग में मांस, शराब की दुकानों को हटाया जाए।
मंगलवार को सचिवालय में महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल से मुलाकात कर आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। महापंचायत ने चारधाम शीतकालीन पूजा स्थलों में सुविधाओं के विकास एवं यात्रियों की संख्या बढ़ाए जाने का सुझाव दिया। महापंचायत ने शीतकालीन पूजा स्थलों में सायंकालीन आरती का सीधा प्रसारण करने का आग्रह किया। इसके अलावा शीतकालीन पूजा स्थलों के गांवों में महोत्सव आयोजित किए जाएं।
शीतकालीन पूजा स्थलों के गांवों के ग्रामीणों के होमस्टे को बढ़ावा मिले। चारधाम महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने बताया कि मुख्यमंत्री को आठ बिंदुओं का ज्ञापन प्रेषित किया गया है। प्रतिनिधिमंल में पंचायत के अध्यक्ष एवं गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा अध्यक्ष संजीव सेमवाल, महापंचायत मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल, उमेश सती, प्रशांत डिमरी मौजूद रहे।