फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand raised for drinking water scheme in Kampti

कैंपटी में पेयजल योजना की मांग उठाई मांग

Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for drinking water scheme in Kampti
कैंपटी में पेयजल योजना की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : MUSSOORIE
कैंपटी में पेयजल योजना की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोगों ने कहा कि कैंपटी में पानी नहीं तो मसूरी की पेयजल योजना का काम भी नहीं होने देगें। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

यमुना-मसूरी पंपिग योजना का काम रोको अभियान के तहत मांग नहीं तो काम नहीं... का नारा देते हुए कैंपटी में लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। ग्राम प्रधान सिया विजेंद्र पंवार ने कहा कि लंबे समय से कैंपटी में पंपिग पेयजल योजना की मांग की जा रही, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांग को लेकर गंभीर नहीं है। कहा कि प्रमुख पर्यटन स्थल होने के बाद भी कैंपटी में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कहा कि मसूरी के लिए 144 करोड़ की पंपिग योजना पर काम चल रहा, लेकिन कैंपटी के लिए शासन-प्रशासन गंभीर नहीं हैं। कैंपटी फॉल विकास संघर्ष समिति से जुड़े लोग भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक कैंपटी की पानी की समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकलता तब तक मसूरी की पेयजल योजना का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान जगत सिंह पंवार, सुंदर सिंह, गंभीर पंवार, कविता रौछेंला, सूरत सिंह, जयपाल सिंह, मोहन कंडारी, कमला देवी, सुमित्रा बिजल्वाण, उषा देवी, दर्शनी देवी, देवेश्वरी रावत, चमनी देवी, निशा, सुधा, विनिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed