फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand of contractors, amendment in tender rules of Jal Jeevan Mission

ठेकेदारों की मांग, जल जीवन मिशन के निविदा नियमों में हो संशोधन

Sun, 28 Aug 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand of contractors, amendment in tender rules of Jal Jeevan Mission
ठेकेदारों ने पेयजल लाइन बिछाने के कार्यों की निविदाओं के नियमों को संशोधित करने की मांग की है। ठेकेदार कल्याण समिति की विकासनगर शाखा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में पेयजल लाइन बिछाने के कार्य होने हैं।
विज्ञापन

समिति का कहना है कि मौजूदा नियमों से छोटे ठेकेदारों को योजना में काम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत व उसके मजरो के हिसाब से योजनाओं को छोटा किया जाना चाहिए। इससे ज्यादा ठेकेदारों को काम मिलेगा। पत्र भेजने वालों में समिति के अध्यक्ष जीत सिंह तोमर, सचिव मातबर सिंह तोमर, मोहन सिंह चौहान, शमशेर सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, सरदार सिंह तोमर, कुंदन सिंह चौहान, दयाराम चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन

--------------------
जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
विकासनगर। ठेकेदार कल्याण समिति की मांग के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर समिति की मांगो को जायज बताया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि बड़ी योजनाएं बनाए जाने के कारण मौजूदा निविदा नियमों के कारण छोटे ठेकेदार इस प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं। जल जीवन मिशन योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में भी तेजी आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से निविदा नियमों में संशोधन की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed