फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for upgradation of school

Dehradun News: विद्यालय के उच्चीकरण की मांग

Sat, 05 Apr 2025 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for upgradation of school
I
विज्ञापन

IIआरकेडिया की पूर्व उप प्रधान गीता बिष्ट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनियावाला, आरकेडिया के शीघ्र उच्चीकरण की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में विद्यालय को उच्चीकृत करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास की जरूरमंद छात्राएं पढ़ती हैं। स्कूल उच्चीकृत नहीं होता है तो इन्हें आगे की पढ़ाई के लिए दूर के स्कूलों में जाना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि विद्यालय का शीघ्र उच्चीकरण कर कक्षा 11 की पढ़ाई शुरू की जाए।

I
Iफीस वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का ज्ञापन
I

I
I
Iएनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को निदेशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से निजी स्कूलों की ओर से मनमानी फीस वृद्धि पर रोष व्यक्त किया। साथ ही शिक्षा विभाग पर निजी प्रकाशनों की किताबें थोपे जाने का भी आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि, हर वर्ष पाठ्यक्रम बदलने पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग से सभी विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश सुनिश्चित करने और निजी विद्यालयों से अभिभावक संघ की सूची प्राप्त करने की मांग की। इस मौके पर एनएसयूआई उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप तोमर, प्रदेश सचिव मुकेश बसेरा, हरजोत सिंह, प्रांचाल नोन्नी, पुनीत राज आदि माैजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed