फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for restoration of old pension has gained momentum

कर्मचारियों ने तेज की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for restoration of old pension has gained momentum
विकासनगर। सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को उठाना तेज कर दिया है। शनिवार को ब्लॉक सभागार में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को जोर-शोर से उठाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांग को अनसुना कर रही है। चुनाव जीतने के साथ ही विधायक और सांसद पेंशन के हकदार हो जाते हैं, वहीं सरकारी कर्मचारियों को 35 साल की सेवा के बाद भी पेंशन नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि उम्र के 60वें पड़ाव पर पहुंचने के बाद आदमी में इतनी ताकत नहीं होती कि वह कहीं पर नौकरी कर सके। सरकार को कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करते हुए उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ देना चाहिए। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश रतूड़ी, सूर्यपाल पंवार, महिला उपाध्यक्ष हेमलता, संगठन मंत्री विनोद मल्ल और गढ़वाल मंडल प्रभारी पुष्कर राज बहुगुणा ने भी विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रभारी संतोष कुमार ने की। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी संगठन से जुड़े।
विज्ञापन

बैठक में नरेश चंद्र नौटियाल, अनिल नौटियाल, नवीन पंत, अमित नेगी, सरिता, सुनील गुसाईं, राकेश कवि, संजीव गुसाईं, रेखा, मिराज, रश्मि बंगवाल, प्रवीन वर्मा, मृदुल सिंह, राकेश राणा, संजय राठौर, राजीव जॉन, बलवीर सिंह और संदीप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed