फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for land in exchange for land and free electricity

Dehradun News: जमीन के बदले जमीन और निशुल्क बिजली देने की मांग

Sat, 17 Jan 2026 02:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Demand for land in exchange for land and free electricity
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कटापत्थर - बैराज लखवाड़ बांध परियोजना प्रभावित समिति के पदाधिकारी। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विकासनगर। कटापत्थर-बैराज लखवाड़ बांध परियोजना प्रभावित समिति के पदाधिकारी व काश्तकारों ने भूमि अधिग्रहण के लिए नियुक्त विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी व एसडीएम विकासनगर को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें काश्तकारों को भूमि के बदले भूमि और निशुल्क विद्युत आपूर्ति आदि देने की मांग की गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर देवीथला पहुंचे विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी व एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बांध प्रभावितों से वार्ता की।समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिन काश्तकारों की भूमि अधिग्रहित होनी है उसमें से अधिकांश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के काश्तकार हैं उन्हें जमीन के बदले जमीन दी जाए। जिन काश्तकारों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी उनके प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को स्थायी रोजगार परियोजना में दिया जाए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त लखवाड़ जल विद्युत परियोजना से प्रभावित क्षेत्र को निशुल्क विद्युत आपूर्ति भी करने की मांग की गई। इस अवसर पर समिति के संरक्षक महेंद्र सिंह चौहान, सचिव राजेंद्र सिंह, कमल चौहान, पूरन सिंह चौहान, नारायण सिंह चौहान सहित जल विद्युत निगम के उप महाप्रबंधक धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता एमएस अधिकारी, अभिषेक कुमार, जितेंद्र गुसाईं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed