{"_id":"614e39608ebc3efb95209e66","slug":"demand-for-installation-of-railings-on-both-sides-of-shakti-canal-vikas-nagar-news-drn3914427143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति नहर के दोनों ओर रेलिंग लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देते संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े लोग।
- फोटो : VIKAS NAGAR
Link Copied
विकासनगर। संयुक्त किसान मोर्चा पछवादून का शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने शक्ति नहर के दोनों तरफ रेलिंग के साथ साथ जालियां लगाने की मांग पर लखवाड़ व्यासी परियोजना कार्यालय डाकपत्थर के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में धरना दिया गया था, लेकिन निगम प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। नहर के दोनों ओर सुरक्षा उपाय न होने की वजह से कई लोग नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं। उन्होंने डाकपत्थर से लेकर कुल्हाल तक सुरक्षा इंतजाम पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। धरना देने वालों में दौलत कुंवर राष्ट्रीय संयोजक भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच, स्वराज चौहान सह संयोजक भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच, गंगाधर नौटियाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग, शिवप्रसाद देवली पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान सभा उत्तराखंड ,चौधरी राजू तोमर अध्यक्ष पछवादून भारतीय किसान यूनियन( टिकैत) अयूब हसन अध्यक्ष परिवर्तन सामाजिक संगठन, लक्ष्मी देवी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, विमला देवी राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा, रानी देवी राष्ट्रीय सचिव महिला मोर्चा भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच, विकेश कुमार राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच, सरदार खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।