फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for animated jackets and graphic jackets

Dehradun News: सर्दी में बढ़ी एनिमेटेग जैकेट और ग्राफिक जैकेट की मांग

Fri, 17 Nov 2023 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for animated jackets and graphic jackets
सर्दी बढ़ने के साथ ही दून में गर्म कपड़ों का बाजार सज चुका है। तिब्बत बाजार में युवाओं ने ऊनी कपड़ों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। युवाओं में सबसे ज्यादा मांग एनिमेटेड जैकेट, ग्राफिक जैकेट की है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए कार्डिगन, जर्सी, ऊनी जैकेट, टोपी, मोजे, दस्ताने, कोट आदि गर्म कपड़े बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन




दीपावली के बाद ठंड बढ़ गई है। तापमान लुढ़कने से मौसम ठंडा हो गया। जिसके चलते लोग गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। बाजारों में भी गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। दून के तिब्बती बाजार में भी कई तरह के गर्म कपड़े आ गए हैं। दुकानदार जोमोंगु ने बताया कि इस बार महिलाओं के लिए कई नए डिजाइन के कपड़े आए हैं। बच्चों के लिए 500 से लेकर 25 हजार रुपये तक के गर्म कपड़े हैं। बाजार में क्विल्टेड, लेदर, डेनिम, स्वेट, प्रिटेंड, फर, बॉम्बर, ट्रंच कोट, पफर, एथनिक, एनिमेटिंग, ग्राफिक आदि जैकेट्स मौजूद है। उन्होंने बताया कि दिवाली तक बाजार में कोई खास दुकानदारी नहीं हुई, लेकिन पिछले दो दिन से अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदार जिंपिंग ने बताया कि लोग डिजाइनर कपड़ो की मांग कर रहे हैं। जिसमें लोग ज्यादातर प्रिंट्स के कपड़ों की मांग की जा रही है। दो दिन में लगभग 40 हजार की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed