फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deluxe rooms will be prepared as soon as permission is given

अनुमति मिली तो तैयार किए जाएंगे दून अस्पताल में डीलक्स रूम

Tue, 20 Jul 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deluxe rooms will be prepared as soon as permission is given
राज्य दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आयुष्मान सोसायटी ने अस्पताल में डीलक्स और सेमी डीलक्स रूम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को कुछ समय पहले राज्य आयुष्मान सोसायटी को भेजा जा चुका है। अगर प्रस्ताव को अनुमति मिलती है तो इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी दून अस्पताल में जर्जर हो चुके भवनों को तोड़कर नए भवनों का बनाने का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

आयुष्मान गोल्डन कार्ड और अन्य सरकारी स्वास्थ्य कार्ड धारक अधिकारियों-कर्मचारियों को वेतनमान के हिसाब से अस्पताल में सुविधाएं मिलती हैं। दून समेत विभिन्न अस्पतालों में यह सुविधाएं न होने के कारण सरकारी कर्मी निजी अस्पतालों में उपचार कराते हैं। सरकारी कर्मचारी भी दून अस्पताल में उपचार के लिए आएं इसके लिए अस्पताल की आयुष्मान सोसायटी ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें दून अस्पताल में छह डीलक्स रूम, 11 सेमी डीलक्स रूम और 50 जनरल प्राइवेट रूम बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। यह श्रेणियां इन कक्षों में भोजन, टेलीफोन इंटरकॉम, एसी, टीवी, फ्रीज जैसी सुविधाओं के आधार पर तय करने का प्रस्ताव है। दून अस्पताल की आयुष्मान सोसायटी के नोडल अफसर और उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि राज्य आयुष्मान सोसायटी से अनुमति मिलने के बाद इन कक्षों को तैयार कर दिया जाएगा। सोसायटी की तरफ यह प्रस्ताव भेजा गया है। अगर कोरोना की तीसरी लहर न आई और राज्य आयुष्मान सोसायटी से अनुमति मिल गई तो इस पर तत्काल काम शुरू कर दिया जाएगा। अनुमति मिलने के तीन महीने के भीतर इन कक्षों को बना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed