{"_id":"62b60a8fd8158c451e5654ae","slug":"delhi-yamnotri-national-highway-in-bad-condition-villagers-demonstrated-vikas-nagar-news-drn4154792139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने तिरपाल से ढकी गई गिरी सुरक्षा दीवार के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने मार्ग की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों व मार्ग की उखड़ी पेंटिंग को तुरंत ठीक कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पंद्रह दिनों के अंदर मार्ग को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण चक्क जाम करेंगे।
दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के कालसी बैंड से लेकर लखवाड़ बैंड तक लगभग तीस किलोमीटर के क्षेत्र में मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। छात्र नेता कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही के कारण क्षेत्र के निवासी व यात्री अपनी जान को जोखिम में डालकर मार्ग पर सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाना था, उस स्थान पर अधिकारियों ने अपनी कमी छिपाने के लिए तिरपाल लगा दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग पंद्रह दिन के अंदर मार्ग की खामियों को दूर नहीं किया तो पंद्रह दिन बाद मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम पंचायत जोशी गौथान के प्रधान राजेंद्र चौहान, सुदेश तोमर, सचिन तोमर, अरविंद चौहान, गजेंद्र चौहान, संदीप, अक्षय, नितिन शामिल रहे।